Ad image

टिहरी में आज से रामलीला शुरू, महिलाएं निभाएंगी सभी किरदार की भूमिका

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अक्टूबर 2022। नई टिहरी शहर में आज से रामलीला की शुरुआत हो गयी है। बौराड़ी के होटल भरतमंगलम में पतंजलि संगठन से जुड़ी महिलाओं की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है । रामलीला सांय पांच बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। प्रत्येक दिन प्रात: छह बजे से साढ़े सात बजे तक योग यज्ञ किया जाएगा।

इस मौके पर मंच संचालन कर रहे श्री सतीश थपलियाल जी ने पुरानी टिहरी से वर्षों तक रामलीला के मुख्य संचालक रहे गिरीश घिल्डियाल के कोविड काल में निधन होने पर संवेदना प्रकट की तथा प्रभु श्रीराम से उनके परिवार की कुशलता की कामना की। ततपश्चात श्री गणेश वंदना से रामलीला का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात रामलीला के संचालक श्री नेगी ने मंच संभाला। उन्होंने कहा कि महिला पतंजलि समिति की यह 12 वीं रामलीला है।

टिहरी में रामलीला का पहला दिन

कार्यक्रम संयोजक अनुसूया नौटियाल ने बताया कि रामलीला के सभी पात्रों का किरदार महिलाएं निभाएंगी। महिला पतंजलि की टीम बीते कई दिनों से रामलीला मंचन की तैयारियों में जुटी हैं। नगर में पहली बार महिलाओं द्वारा रामलीला के किरदारों की भूमिका निभाने को लेकर लोगों में उत्साह बना है।

नौटियाल ने बताया कि रामलीला के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!