Ad image

गुरु कृपा फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन सेंटर बौराड़ी ने एक साल पूर्ण होने पर शुरू की डाइट कन्सलटेंसी 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए डाइट प्लान की शुरुआत 

टिहरी गढ़वाल 27 अक्टूबर 2022। गुरु कृपा फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन सेंटर सेक्टर 8D/435 बौराड़ी, नई टिहरी ने आज 27 अक्टूबर 2022 को एक साल पूर्ण कर लिया है। इस शुभ अवसर पर आज से नई टिहरी शहर में डॉ० नीति राजपाल द्वारा फिजियोथेरेपी के साथ साथ विभिन्न समस्याओं के लिए डाइट प्लान और डाइट कन्सलटेशन की भी शुरुआत की है।

डॉ नीति ने एक बयान जारी कर शहर वासियों से निवेदन किया है, कि वे अब फिजियोथेरेपी तथा डाइट कन्सलटेशन दोनों का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सेंटर में  मुख्य रूप से वजन घटाना (Diet Plan for Weight Loss) वजन बढ़ाना (Diet Plan for Weight Gain) उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी बीमारियों, प्री- ब्राइडल डाइट प्लान (Diet Plan for Pre-Bridal), थायराइड, डायबिटीज डाइट प्लान (Diet Plan for Diabetes), गुर्दे की बीमारियों, लिवर की बीमारियों का डाइट प्लान (Diet Plan for Liver Disorder) गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए डाइट प्लान (Diet Plan for Pregnant & Lactating Mothers.), पेट सम्बन्धित समस्याओं के लिए डायट प्लान तथा ऑनलाइन कंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!