उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

विधिक शिविर में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर 2022 । आज राजकीय इंटर कालेज चाका में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा एक वृहद विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों को विधिक जानकारी दी गई। शिविर में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जिसका आमजनमानस द्वारा लाभ उठाया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती ममता पंत, उपजिलाधिकारी नरेन्द्र नगर श्री देवेन्द्र नेगी, तहसीलदार गजा श्रीमती रेनू सैनी ,ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र नगर श्री राजेन्द्र सिंह भंडारी,अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंयाँ, व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जिसमे सचिव महोदया द्वारा कानून से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं जे बारे में जानकारी दी गयी।

अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंयाँ द्वारा शिविर का संचालन करते हुए मोटर अधिनियम व नाबालिग से सम्बंधित कानून की जानकारी दी गयी।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!