Ad image

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 133वी जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 10 सितम्बर 2020

नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की  133 जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की पंडित गोविंद बल्लभ पंत हिमालय की धरोहर के रूप में हिंदुस्तान की आजादी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीतव काल तक एक मजबूत योद्धा के रूप में समाज के लिए गांधीवादी विचारधारा के साथ अपने को आगे बढ़ाते हुए खुद को समाज के लिए समर्पित किये  हुए थे। 

आज के सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों को गोविंद बल्लभ पंत जी से उनकी साधारण जीवन शैली मजबूत नेतृत्व और कठोर निर्णय से सीख लेनी चाहिए। 

उपरोक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुशलननंद भट्ट,लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पुरुषोत्तम सिंह थलवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खुशीलाल,  वरिष्ठ समाजसेवी शिव प्रसाद डोभाल, पूर्व प्रधान अटल सिंह जरधारी, लक्ष्मण सिंह चौहान, पूरब सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!