डेंगू रोग से बचने के उपाय एवं नियंत्रण को लेकर दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 नवम्बर 2022। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली टिहरी गढ़वाल में डेंगू रोग रोकथाम कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि बाला वर्मा जी के निर्देशन में महाविद्यालय में गठित डेंगू रोग नियंत्रण समिति द्वारा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को डेंगू रोग से बचने के उपाय एवं नियंत्रण के विषय पर जागरुक किया गया।

डेंगू के रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए महाविद्यालय परिसर में दवाई का छिड़काव किया गया। इस उपलक्ष में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रामभरोसे, डॉ मुकेश सेमवाल, श्रीमती सरिता सैनी, डॉ बंदना सेमवाल, डॉ सुमिता पंवार, डॉ विवेकानंद भट्ट, श्रीमती रचना राणा, श्रीमती रेखा नेगी , श्री अंकित सैनी, अमिता, नरेन्द्र, नरेश, राजेन्द्र ,मूर्तिलाल एवं महाविद्यालय के अनेक छात्र/छात्रायें अपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!