सीडीओ ने की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 नवम्बर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा आज ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक ली गई ।

बैठक में उपस्थित परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं जिला विकास अधिकारी टिहरी की उपस्थिति में समस्त खंड विकास अधिकारियों/ कार्यक्रम अधिकारियों, उप कार्यक्रम अधिकारियों मनरेगा, समस्त ब्लॉक मिशन मैनेजर एन.आर.एल.एम को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एन आर एल एम, विधायक निधि एवं सांसद निधि के कार्यों सहित कृषि, उद्यान पशुपालन, सहकारिता एवं अन्य विभाग के कार्यों के संबंध में समस्त विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ नियमित बैठक सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को धरातल पर क्रियान्वित करवाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!