पुलिस लाइन चंबा में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 नवम्बर। पुलिस लाइन चंबा टिहरी गढ़वाल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “सुरक्षा के सभी मामलों में मानवाधिकार मानदंडों का कड़ाई से पालन करना असंभव है”। प्रतियोगिता में 2 टीमों के कुल 18 लोगों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक जोगिंदर यादव थाना चंबा ने पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कॉन्स्टेबल मनोज शर्मा एएचटीयू पुलिस कार्यालय टिहरी गढ़वाल ने पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विपक्ष में म0उ0नि0 कविता बर्थवाल नरेंद्र नगर थाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व साइबर सेल में नियुक्त म0 आरक्षी रज्जी कौर ने विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता की निर्णायक कमेटी में विजेन्द्र दत्त डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल अध्यक्ष रहे एवं श्री रविन्द्र कुमार चमोली क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर, श्री आनंद सिंह रावत प्रतिसार निरीक्षक चंबा लाइन, देवेंद्र सिंह रावत वाचक व0पुलिस0अधीक्षक टिहरी एवं श्री संदीप तोमर यातायात निरीक्षक मुनि की रेती निर्णायक कमेटी सदस्य रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!