कार दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 दिसम्बर। श्रीनगर- ऋषिकेश मार्ग पर आज सुबह सुबह कार दुर्घटना हो गई। यह दुर्घटना तोता घाटी के पास हुई जिसमें एक ब्यक्ति की मौत हो गयी। एसडीआरएफ ने मृतक शरद कान्त शर्मा देहरादून निवासी का शव गहरी खाई से बरामद किया।

एस डी आर एफ टीम ब्यासी से मुख्य आरक्षी प्रेम बिष्ट द्वारा बताया गया कि एकआज सुबह साढ़े सात बजे के करीब एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । जिसमें एक व्यक्ति सवार था। टीम द्वारा व्यक्ति का शव 150 मीटर गहरी खाई से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक का नाम- शरद कुमार शर्मा (असिस्टेंट बैंक मैनेजर SBI) है। मौके पर प्राप्त आधार कार्ड पर पता बंजारावाला देहरादून लिखा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!