युवा महोत्सव में जौनपुर ने मारी बाजी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 दिसंबर। 26 दिसम्बर को आयोजित जनपद स्तरीय युवा महोत्सव टिहरी गढ़वाल का शुभारंभ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट ने किया।

इस दौरान पूर्व प्रमुख जगदम्बा रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जिला महामंत्री उदय रावत, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी मौजूद रहे।

युवा महोत्सव में कलाकारों ने लोकगीत, लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। जौनपुर ब्लॉक की टीम लोक नृत्य और लोकगीत में प्रथम रही। विजेता टीम अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने कहा कि महोत्सव में सभी 9 ब्लॉक की टीमों ने प्रतिभाग किया। कहा कि लोक नृत्य में जौनपुर ब्लॉक की टीम प्रथम, चंबा द्वितीय और देवप्रयाग तृतीय रहा। लोकगीत में भी जौनपुर प्रथम, देवप्रयाग द्वितीय और प्रताप नगर की टीम तृतीय रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!