दोगी पट्टी के विकास को मिलेगी नई गति, क्यारा में 79.40 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शिलान्यास, पांच ग्राम पंचायतों में जनसंवाद कर विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये किए स्वीकृत

टिहरी गढ़वाल । नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दोगी पट्टी में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत क्यारा (अनेथा) में 79.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए विधायक निधि से लाखों रुपये की धनराशि स्वीकृत की।
मंत्री सुबोध उनियाल ने क्यारा (अनेथा), जमोला, कोटर, भांगला एवं कखूर ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर उनकी अपेक्षाएं जानीं। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। सांई मंदिर में भी ग्रामीणों ने उनका श्रद्धापूर्ण एवं आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, ज्येष्ठ प्रमुख गीता दवाण एवं पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जनसेवा के साथ नरेंद्रनगर विधानसभा को विकास कार्यों में अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य है। प्रदेश और केंद्र सरकार सुशासन के साथ जनहित के कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति और अनर्गल प्रचार में जुटा है, जबकि सरकार विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं मंत्री प्रतिनिधि अर्जुन दवाण, मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य हुकम सिंह भंडारी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ज्योत बर्थवाल, मंडल महामंत्री हरी सिंह रावत, ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह, रीना पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य केवल पुंडीर, राकेश कुलियाल, प्रधान रेनू पंवार, मंजू देवी, दर्शन लाल गैरोला, आशीष कुलियाल, गजेंद्र राणा, विजेंद्र सिंह रावत, प्यार सिंह रावत, सुल्तान सिंह पुंडीर, प्रवीन पंवार, चंद्रशेखर पंवार, हरीश पंवार, प्रेम सिंह, कीर्ति कैंतुरा, ज्योति सिंह, लोकेन्द्र सिंह और ज्योति गैरोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!