Ad image

कांग्रेसजनों द्वारा जिला चिकित्सालय बोराड़ी में मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 दिसम्बर।आज नई टिहरी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मरीजों को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा कहा कि कांग्रेस पार्टी गाँधी के संस्कार, नेहरू के विचार, ओजस्वी सुभाष, सरदार बल्लभ भाई पटेल मौलाना आजाद के विचारों को आत्मसात करते हुए आज 138 साल में पहुंच चुकी है उन्हीं विचारों को आत्मसात करते हुए हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उनकी यह यात्रा देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए देश को समर्पित है कांग्रेस का वर्तमान और इतिहास क्रांति, संघर्ष, त्याग का है ।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता की पर्याय आधुनिक भारत निर्मात्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर विश्व
स्वतन्त्रता संग्राम, से लेकर राष्ट्र निर्माण, त्याग बलिदान, से लेकर देश सेवा का नाम कांग्रेस है, इसी कांग्रेस ने आज अपने गौरवशाली 137वर्षो की यात्रा पूर्ण कर ली है, कांग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर हम उन महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो का भाव पूर्ण स्मरण कर आभार व्यक्त करते है, जिनकी वजह से यह देश सबका देश बन सका।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ,प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल पूर्व राज्यमंत्री प्रदेश सचिव सैयद मुसरफअली, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ,प्रताप नगर के ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुर्तजा बैग, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, नफीस खान, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!