Ad image

छात्रों को संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना आवश्यक: प्रो0 जानकी पंवार

admin
2 Min Read
छात्रों को संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना आवश्यक: प्रो0 जानकी पंवार
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद ब्यूरो, नरेंद्रनगर * टिहरी

धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में संविधान दिवस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 जानकी पंवार ने अपने सम्बोधन में संविधान दिवस की विषेशताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में जरूरत है कि युवा शक्ति को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के हेतु तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ करने के लिए प्रतिबद्ध हो। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सदस्य डॉ0 सुधा रानी ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा की संविधान को लागू किये 70 वर्ष हूए हैं। यह हम सब के लिए गौरव का विषय है। 

इस अवसर पर डाॅ0 सृचना सचदेवा, डाॅ0 नताशा, डाॅ0 पारूल मिश्रा, डाॅ0 मनोज कुमार, डाॅ0 सोनी तिलारा, श्रीमती पूजा रानी, डॉ0 विक्रम सिंह, सुश्री मैत्रैयी विशाल त्यागी, गिरीश जोशी, मुनेंद्र आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!