Ad image

टिहरी बांध के कारण भू धंसाव वाले गांवों का सर्वेक्षण कर समस्याओं का हल निकाला जाए-किशोर उपाध्याय

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 जनवरी, 2023। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा जोशीमठ की संवेदनशील स्थिति के आलोक में जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि टिहरी बाँध की पेरा-फेरी में बसे गावों का भू-धँसाव की स्थिति का आकलन करें और उत्पन्न समस्याओं का निराकरण करें।
चम्बा शहर में सुरंग निर्माण से भी कुछ समस्यायें उत्पन्न हुई हैं। भवनों में दरारें आयीं हैं, उनका भी आकलन कर सुरक्षात्मक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि नई टिहरी, चम्बा आदि शहरों और क़स्बों की धारण क्षमता का भी सुरक्षा की दृष्टि से आकलन किया जाना आवश्यक हो गया है। कहा कि नई टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में sewage System न होने से स्थिति जटिल होती जा रही है। जल संस्थान को इस सम्बन्ध में सुधारात्मक कार्य करने को कहा। वहीं अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी से नई टिहरी को Take Over किये जाने के संबंध में एक बैठक आहूत करने का आग्रह किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!