Ad image

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एस डी आर एफ टीम ने दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 जनवरी 2023। आज यातायात पुलिस ऑफिस तपोवन मुनिकीरेती टेहरी गढ़वाल में *33 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के अंतर्गत *एस डी आर डीप डाइविंग टीम* द्वारा यातायात पुलिस , यातायात होमगार्ड को प्राथमिक उपचारों सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई।

एस डी आर एफ टीम प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा बताया गया कि ट्रामा कंडीशन में घायलों को सुरक्षित तरीके से होस्पिटल तक पहुंचना, ब्लीडिंग को रोकना, किसी भी प्रकार के फैक्चर को स्टेबलाइज करना, पेसेंट को लिफ्ट करने के तरीके, सी पी आर की जानकारी, व अन्य जानकारियां के साथ साथ अपने ड्यूटी के लिए पूर्णतह स्वस्थ रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर निरीक्षक यातायात संदीप तोमर, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, एस डी आर एफ प्रशिक्षक हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, सुमित तोमर , सुमित नेगी, पैरामीडिक्स अमित कुमार मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!