“मत, मतदाता एवं मतदान” लोक तंत्र का मजबूत आधार – उप जिलाधिकारी गोस्वामी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी किए सम्मानित, दिलाई शपथ

टिहरी गढ़वाल/घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 में मतदाता सूची के स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने हेतु किए गए अनुकरणीय प्रयासों से उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य निष्पादन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा घनसाली तहसील के अंतर्गत तीन आंगनबाड़ी कर्यकत्रि / बी.एल.ओ. सहित चार कर्मियों को सम्मानित किया गया। गोस्वामी द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलायी गयी।
तहसील घनसाली के सभागार में तेरहवें मतदाता दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी घनसाली के. एन. गोस्वामी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए “मत, मतदाता और मतदान” तीनो आवश्यक है। कहा कि सरकार का लक्ष्य शत प्रतिशत मतदान करवाना है। जिसके लिए 18 वर्ष तक के सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में अंकित किया जाना आवश्यक है।गोस्वामी ने कहा कि मतदान अधिकाधिक एवं निष्पक्ष होने के लिए सभी मतदातों का नाम आधार कार्ड से लिंक किया जाना अवश्यक है। जिसके लिए सरकार ने विशेष अभियान चलाया।
उप जिलाधिकारी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि विधान सभा घनसाली के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल योगदान हेतु राजस्व उप निरीक्षक चमियाला विनोद नाथ सहित तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रि /बी.एल.ओ.को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिनमे संतोषी परमार, श्रीमती सुमन बिष्ट, एवं श्रीमती मनोरमा देवी है। इन कर्मियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में 95 प्रतिशत मतदातों के नाम उनके आधार कार्डों के साथ मतदाता सूची से जोड़ा गया है। उपजिलाधिकारी गोस्वामी कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!