Ad image

जसवीर सिंह नेगी बालगंगा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/घनसाली से लोकेन्द्र जोशी। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की तर्ज पर संगठनात्मक ढांचे मे ब्लॉक स्तर पर फेर बदल किया है। माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव के देखते हुए पार्टी ने संघटन को नएं सिरे से ऊर्जा देने के लिए ब्लॉक स्तर नयें चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी कर यह अच्छा कदम उठाया है।
जनपद टिहरी गढ़वाल में विकास खण्ड भिलंगना और बालगंगा कांग्रेस पार्टी का हमेशा ही अच्छा बोल बाला रहा है।जिसके राजनैतिक रूप से नईं ऊर्जा मिले, इस ओर कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मधुरा प्रसाद जोशी के द्वारा जनपदीय अध्यक्ष राकेश राणा की सन्तुति पर बलगंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पूर्व प्रधान जसवीर सिंह नेगी को सौंपते हुए उन्हे अध्यक्ष नियुक्त गय है।
जसवीर सिंह नेगी, कांग्रेस संघठन में छात्र जीवन से बहुत निष्ठा के साथ जुड़े हुए है, और वह संगठन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी सहित, पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी, आनंद ब्यास, धनपाल सिंह नेगी, बचल सिंह रावत उत्तम चंद, केदार सिंह रौतेला पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह अरुणोदय सिंह नेगी, भिलंगना मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, शक्ति सिंह रौतेला, प्यार सिंह बिष्ट, पूरब सिंह नेगी, चंद्रवीर सिंह तोमर, सतीश रतूडी, साहब सिंह नेगी, हिम्मत रौतेला, देवेंद्र जोशी संजय रावत, मधु नेगी, संदीप आदि सहित संगठन के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओ के चहते हैं।और उनको सभी कांग्रेसियों का समर्थन मिलता रहेगा।
नेगी जसवीर, इससे पूर्व अपनी ग्राम पंचायत के सुनारगांव पट्टी- आरगढ के प्रधान भी रहे है। , तथा विभिन्न सामाजिक , राजनैतिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़ कर, प्रमुख समाज सेवी की अहम भूमिका में हैं ।जबकि उनकी पत्नी श्रीमती मंजू नेगी दल्ला वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के रूप में रही और उनके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है।
नेगी जसवीर युवा चेहरा होने के साथ साथ संगठन और समाज के सभी वर्गों में उनके चाहने वालों की अच्छी खासी संख्या है। कांग्रेश पार्टी के पदाधिकारियों ने जसवीर नेगी को बाल गंगा ब्लॉक अध्यक्ष पर नियुकि किए जाने पर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!