टिहरी गढ़वाल । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के संबंध में राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति सार्वजनिक रूप से मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच नीतिगत और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों से राजनीतिक संवाद की गरिमा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर राजनीतिक बहस तथ्यों और नीतियों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक शिष्टाचार और मर्यादित भाषा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद रतूड़ी, गोविन्द रावत, जिला महामंत्री बलवंत रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष राणा, जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, जिला मंत्री सुशील बहुगुणा, पूर्व मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमुना नौटियाल, सभासद उर्मिला राणा, लीला मखलोगा, मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तौफीक, जिला महामंत्री असगर, रणबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एनएसए अजीत डोभाल पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



