Ad image

झल्ड गांव में घुसा बाघ, कुत्तों से जान बचाने चढ़ा पेड़ पर, गांव में दहशत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 फरवरी । विकासखंड देवप्रयाग अंतर्गत चन्द्रबदनी इलाके में ग्राम झल्ड में आज सोमवार सुबह सुबह लगभग 7 बजे बाघ आ धमका। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं और सुबह सुबह बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।

देखिए वीडियो

जनता जय भारत इंटर कॉलेज जामनी खाल के प्रबंधक व ग्राम झल्ड निवासी सतीश पंवार व रविन्द्र पंवार ने बताया कि वह सुबह सुबह घूमने जा रहे थे कि वापसी में उन्हें बाघ दिखा। उन्होंने अपने दोस्तों को फोन कर इकट्ठा किया। इस बीच कुत्तों ने बाघ को घेरने की कोशिश की और बाघ डर के मारे पेड़ पर चढ़ गया।

इस बीच लोगों ने काफी हो हल्ला किया तब जाकर बाघ वहां से निकला। इस घटना के बाद से  गांव में दहशत है और बच्चों का स्कूल आना जाना कठिन हो गया है। गांव वासियों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!