तहसील दिवसों में आंशिक संशोधन-एडीएम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 मार्च, 2023। होली के अवकाश के चलते तहसीलों/उप तहसीलों में आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में माह मार्च एवं अपै्रल में आयोजित तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।
अपर जिलधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा ने कहा कि माह मार्च में दिनांक 7.03.2023 को तहसील घनसाली में आयोजित होने वाले तहसील दिवस होलिका दहन अवकाश के कारण अब तहसील दिवस की दिनांक में संशोधन कर दिनांक 21 मार्च, 2023 को तहसील घनसाली में तथा दिनांक 04 अपै्रल, 2023 को तहसील कीर्तिनगर में आयोजित होने वाला तहसील दिवस महावीर जयन्ती अवकाश के कारण संशोधित दिनांक 18 अपै्रल, 2023 को तहसील कीर्तिनगर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किये जायेगें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!