Ad image

मुख्य विकास अधिकारी ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 मार्च, 2023। जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट को लेकर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा शुक्रवार को देर सांय संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी संशय का समयान्तर्गत समाधान कर आपसी समन्वय से आवंटित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारियों से समन्वय करते हुए प्रतिदिन के कार्यों की दैनिक रिपोर्ट 4 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों के पूर्व और कार्य पूर्ण होने के बाद के फोटोग्राफ्स कार्यालय अभिलेखों के रूप में रखना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों को लेकर कल से ही रिपोर्टिंग का कार्य शुरू कर दें।
मुख्य विकास अधिकारी ने क्रमवार लोक निर्माण विभाग, पंचायतराज विभाग, कृषि, लघु सिंचाई, उरेडा, विद्युत, उद्यान, सहकारिता, पशु चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, सूचना, आरडब्लूडी, आरईएस, बाल विकास, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अद्यावधि तक किये कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा अद्यावधि किये गये कार्यों एवं शेष कार्यों की जानकारी दी गई, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों को अभिलंब पूर्ण करना सुनिश्चित करें, किसी भी कार्य में ढिलाई न बरते।
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण करवाने हेतु कार्य क्षेत्रवार 4 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो प्रतिदिन किये किए गए कार्याे की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध करायेंगे। कार्य क्षेत्रवार नामित किये गये नोडल अधिकारियों में नोडल अधिकारी एनपी सिंह अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि 8 वॉं वृत्त को रानीपोखरी-गुजराडा मोटरमार्ग से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटर मार्ग बैण्ड तक के समस्त कार्याे हेतु, नोडल अधिकारी अपूर्वा सिंह उप जिलाधिकारी टिहरी को पीटीसी से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटरमार्ग तक समस्त कार्याे हेतु, नोडल अधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी नरेन्द्रनगर को नटराज चौक, जानकी पुल, भद्रकाली तक का क्षेत्र एवं वेस्टिन होटल नरेन्द्रनगर में समस्त कार्याे हेतु एवं नोडल अधिकारी श्रुति वत्स खण्ड विकास अधिकारी नरेन्द्रनगर को ग्राम पंचायत ओणी गांव के सम्पूर्ण क्षेत्र के समस्त कार्याे हेतु नामित किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!