Ad image

Big  Breaking: 8 लाख 87 हजार गबन का आरोपी डॉक्टर गिरफ़्तार 

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 मार्च 2023। टिहरी जिले से  बड़ी खबर आ रही है नैनबाग पुलिस ने गबन के आरोपी एक डॉक्टर को गिरफ़्तार कर लिया है जो काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

दरअसल दिनांक 12.10.2022 को थाना कैम्पटी, नई टिहरी पर डा0 आशुतोष जोशी  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / संयुक्त निदेशक (पशुपालन), जनपद  टिहरी गढ़वाल द्वारा  तहरीर दी गई कि शासनादेश संख्या 120/XV-1/5(2)/ 2022  दिनांक 06-09-2022 के क्रम में निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा अधोहस्ताक्षरी को सम्बोधित पत्रांक 3637/ स्था0 एक / व्य0 प0 / 2022-23 दिनांक 15-09-2022 के अनुरूप, डा0 सुनील कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 द्वारा, राजकीय पशु चिकित्सालय पन्तवाडी के अंतर्गत, चारा बैंक पन्तवाडी के भारतीय स्टेट बैंक नैनबाग अंतर्गत सरकारी खाता संख्या 31762879163 के रिवाल्विंग फण्ड से रु0 8,87,532/- मात्र ( रु0 आठ लाख सत्तासी हजार पांच सौ बत्तीस मात्र ) का गबन किया गया है।

उक्त क्रम में शासनादेश निर्गत होने से पूर्व, इस प्रकरण में डा0 डी0सी0 गुरुरानी ( संयुक्त निदेशक, पशुपालन निदेशालय,उत्तराखण्ड) एवं  किशोर कुमार बड़थ्वाल (सहायक लेखाधिकारी, पशुपालन निदेशालय, उत्तराखण्ड ) की संयुक्त जांच समिति द्वारा जांच की गयी  तथा निदेशक पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड शासन को सम्बोधित अनुशंसा पत्र में डा0 सुनील कुमार को वित्तीय अनिमितता / धनराशि के गबन हेतु दोषी पाया गया है । 

तहरीर के आधार पर थाना केम्पटी पर म0अ0स0  31/2022 धारा 409भा0द0वि0 बनाम डॉक्टर सुनील कुमार पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी नैनबाग उप निरीक्षक बलबीर सिंह रावत के सपुर्द की गई थी। अभि0 सुनील कुमार को विभाग के द्वारा पूर्व में निलम्बित किया गय़ा था। 

 फरार चल रहा था अभियुक्त 

अभि0 सुनील कुमार तभी से लगातार फरार चल रहा था। अभि0 की तलाश में लगातार मुखबीर मामूर कर तलाश की जाती रही थी। दिनांक 16.03.2023 को अभि0 को मुखबिर की सूचना एवं स्थानीय लोगों की मदद से अभि0 की फोटो दिखाते व तलाश करते हुए, मलीपुर रोड रामनगर , कोतवाली देहात क्षेत्र सहारनपुर, उत्तर प्रदेश  से अभि0 सुनील कुमार पुत्र श्री शंकर राम निवासी दमुवाढूंगा काठगोदाम हल्द्वानी जिला नैनीताल हाल डाक्टर, पशु चिकित्सालय हनुमान चट्टी नौगांव ब्लॉक उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष को म0अ0स0  31/2022 धारा 409भा0द0वि0 में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। 

अभियुक्त को  गिरफ्तार करने पुलिस टीम में उ0नि0 बलवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी नैनबाग तथा हे0 कानि० मैराज आलम चौकी नैनबाग शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!