शांता नदी मलवा हटाने को लेकर देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्षा की एनएच अधिकारियों संग बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती ममता देवी ने शांता नदी में प्राकृतिक आपदा और एनएच 58 पर पूल निर्माण से आए मलवे को हटाने के लिए एनएच अधिकारियों के साथ बैठक की।

अध्यक्षा ने निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले मलवा तुरंत हटाया जाए ताकि दुकानों और भवनों को खतरा न हो। एनएच अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मलवा हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा और नदी किनारे आरसीसी ब्लॉक लगाए जाएंगे ताकि भूस्खलन रोका जा सके।

बैठक में एनएच के एई बैंजवाल, जेई विज्लवान, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि, नगर पालिका कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!