देर रात हुआ सड़क हादसा ड्राइवर को सकुशल बचाया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 मार्च 2023। मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल एसडीआरएफ टीम ढालवाला को पुलिस चौकी ढालवाला से देर रात्रि १३:३० बजे सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश गेट पी डब्ल्यू डी तिराहे के पास एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ टीमढाल वाला से हेड कांस्टेबल दरमान सिंह के हमराह टीम मय रेस्क्यू उपकरण घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि ड्राइवर ताहिर खान पुत्र मुख्तियार खान निवासी ग्राम रामपुर नवादिया पोस्ट ऑफिस खुदागंज जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष वाहन के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ है व वाहन संख्या H R 38 B 7766 से तेल टपक रहा है जिससे कि आग लगने की संभावना बनी हुई थी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कटर के माध्यम से बमुश्किल सावधानीपूर्वक वाहन को काटकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला गया एवं एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल हेतु भेजा गया। वहीं वाहन चालक द्वारा बताया गया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ, जिस स्थिति में वाहन चालक फंसा हुआ था उस स्थिति में अगर समय रहते एसडीआरएफ टीम नहीं पहुंचती तो चालक की जान भी जा सकती थी। जिंदगी की उम्मीद खो बैठे चालक को सकुशल बचाए जाने पर चालक द्वारा एसडीआरएफ टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई व पूरी टीम को धन्यवाद किया गया।
एसडीआरएफ टीम में हेड कांस्टेबल दरमान सिंह, अर्जुन सिंह ,कॉन्स्टेबल मातबर सिंह, सुरेंद्र कुमार ,पंकज बिष्ट ,मनमोहन सिंह, अनूप रावत व अमित कुमार मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!