टिहरी झील से वुजुर्ग का शव मिला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24मार्च 2023। पीपल डाली के समीप टिहरी झील से आज एक बुजुर्ग का शव मिला है। झील मे एक शव दिखाई देने की सूचना पर एसडीआरएफ व पीपल डाली चौकी पुलिस घटनास्थल पहुँची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। शव लगभग 80 साल के किसी बुजुर्ग का बताया जा रहा है जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार कल बृहस्पतिवार दोपहर को एक बुजुर्ग घनसाली मार्केट उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में पैसे निकालने के बाद वापस आये थे। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग ने पैसे का बैग अपने साथ गए व्यक्ति को सौंपते हुए कहा कि की तुम घर चलो मैं आ रहा हूं,लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। खोजबीन के बाद आज सुबह उनका शव टिहरी झील से बरामद किया गया‌। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाखत जारी है।

रेस्क्यू टीम मे एएसआई लाल सिंह,हेड कांस्टेबल पंकज खरोला, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र चमोली, कॉन्स्टेबल प्रदीप रावत , कॉन्स्टेबल अनिल नेगी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!