राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29मार्च 2023। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग सेल के द्वारा एन०ए०पी एस के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के श्री अमित प्रसाद बहुगुणा एवं श्री कुलदीप सिंह रावत प्रशिक्षक आईटीआई के द्वारा छात्र छात्राओं को एन०ए०पी०एस०पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा इस योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई ।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर ए0 के0 सिंह ने कौशल विकास के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल के नोडल अधिकारी श्री देशराज सिंह एवं सहायक नोडल डॉ आरती अरोड़ा द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर निरंजना शर्मा, डॉ सीमा पांडे ,डॉ प्रियंका ,डॉ अनुराधा, श्री बलवंत सिंह ,श्रीमती लक्ष्मी ,दीपक ,आशीष ,पंकज ,हितेश सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!