नहाते समय नदी में डूबने से सोनीपत के पर्यटक की मौत, शव बरामद 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 अप्रैल 2023। आज ऋषिकेश घूमने आए एक व्यक्ति लेमन ट्री होटल के सामने मस्त राम घाट पर अपने अन्य साथियों के साथ नहाते हुए डूब गया। जिसकी सूचना उसके अन्य दो साथियों ने मौके पर सर्च कर रही एसडीआरएफ टीम को दी।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविन्द्र सजवान ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही डीप डाइविंग टीम घटनास्थल पर पहुँची और सर्चिंग अभियान चलाया। बताया कि मामला लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र का है। जहां तीन दोस्त 2 पुरुष एक महिला नदी के किनारे घूमने गए तथा  नहाते समय एक पुरुष साथी डूब गया। जिसका शव काफी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान विकास मदान पुत्र मनोज कुमार  वर्ष 30 वर्ष पता वेस्ट रामनगर सोनीपत के रूप में हुई है। जिसके अन्य साथी रोहित शर्मा वा शिवांगी घटनास्थल पर ही हैं।

एसडीआरएफ डीप डायबर  सुमित नेगी व मातबर सिंह ने लगभग 20 से 25 फीट की गहराई से विकास के शव को बरामद किया है। शव को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

वहीं कल डूबे ब्यक्तियों की सर्चिंग एस डी आर एफ टीम द्वारा जारी है। घटना स्थल से पशुलोक बैराज तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!