कुंभ मेला तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार 02 अप्रैल 2026। हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन आज हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने मेले से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की प्रगति का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों पर जोर दिया।
इस अवसर पर सचिव शहरी विकास श्री नितेश झा, गढ़वाल मंडल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर तथा अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया और कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!