Ad image

बड़ी खबर: अतीक का बेटा असद मारा गया, UP STF ने किया एनकाउंटर, सीएम ने दी बधाई 

Garhninad
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

यूपी 13 अप्रैल 2023। झांसी से बहुत बड़ी खबर आ रही  है, उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद का UP STF की टीम ने एनकाउंटर किया है। असद पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। असद के साथ गुलाम पुत्र मकसूदन का भी एनकाउंटर हुआ है। ये दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे। दोनों अपराधियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। 

दोनों का एनकाउंटर झांसी में हुआ। एसटीएफ के एडीजी ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एसटीएफ की टीमें इनके पीछे पड़ी हुई थीं।अदालत ने पुलिस को दी अतीक की रिमांड अतीक अहमद को प्रयागराज अदालत ने 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। कोर्ट में अतीक को उसके बेटे के एनकाउंटर की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि जब कोर्ट परिसर में अतीक को ये खबर मिली तो वो चक्कर खाकर गिर गया था।

एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ टीम की तारीफ की।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!