‘पर्यावरण संरक्षण के विविध आयाम’ विषय पर चार्ट प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अप्रैल 2023। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज जी-20 के आलोक में पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण के विविध आयाम विषय पर चार्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजय सिंह चौहान द्वितीय स्थान शिवानी सजवाण व तृतीय स्थान रुकमा ने प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में डॉ सृजना राणा, डॉ शीतल, डॉ प्रियंका रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में डॉ सोनिया , डॉ दिनेश सिंह नेगी, डॉ प्रतीक गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी गण एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!