जागरूकता रैली निकाल कर छात्र छात्राओं को जी20 की महत्ता के विषय में दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 अप्रैल 2023। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज जी 20 एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली महाविद्यालय परिसर से देवप्रयाग संगम स्थल तक निकाली गई।रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को जी20 की महत्ता के विषय में विस्तार से बताया तथा वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के तहत् वन अर्थ (एक धरती), वन फैमिली ( एक परिवार), वन फ्यूचर (एक भविष्य)के महत्व को समझाया।

रैली को आयोजित करवाने में डॉ.शीतल , डॉ.दिनेश सिंह नेगी, डॉ.सृजना राणा, डॉ.प्रतीक गोयल, डॉ.सोनिया, सूरज, नरेन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!