शिक्षक नेताओं ने की सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल से शिष्टाचार भेंट

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 25 अप्रैल। शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा से जुड़े हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेताओं ने आज सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल के कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की।

प्रबंधकीय शिक्षक संगठन के देहरादून जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने सहायक निदेशक डॉक्टर घिल्डियाल से कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर संस्कृत शिक्षा के प्रति उनके द्वारा लगातार किए जा रहे सकारात्मक कार्यों के लिए संगठन की तरफ से धन्यवाद दिया, साथ ही पूरे प्रदेश के 155 प्रबंधकीय शिक्षकों की मांगों से उन्हें अवगत कराया जिस पर सहायक निदेशक ने उन्हें सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया/

दूसरी तरफ मानदेय से वंचित प्रबंधकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद बिजलवान ने भी सहायक निदेशक से कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने उनकी समस्याओं से शासन को शीघ्र अवगत कराने का आश्वासन दिया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!