पुलिस ने 2 वारंटीओं को किया गिरफ़्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 अप्रैल 2023। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर द्वारा वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर टीम को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
टीम ने दिनांक 24.04.2023 को वाद संख्या- 675/2021 धारा 4/ 25 शस्त्र अधि0 से सम्बन्धित वारंटी, अभियुक्त संदीप पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर बहादराबाद रुड़की थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष को उसके मस्कन हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

वहीं एक अन्य वारंटी दिनांक 25-04-2023 को वाद संख्या- 524/22 धारा 138 ni एक्ट से संबंधित अभि0 कामेंद्र सिंह रमोला पुत्र स्व0 अमीर चंद निवासी रावत गाँव पट्टी रौंंणद रमौली हाल निवासी कण्डल भानियावाला देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।
वारंटी लगतार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम में व0उप0नि0 सचिन पुंडीर थाना नरेंद्र नगर, उ0नि0 शिवराम चौकी प्रभारी पलासड़ा थाना नरेंद्र नगर , का0 51 पंकज तोमर व का0 66 माया सिंह थाना नरेंद्र नगर शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!