Ad image

नहाते समय गंगा में डूबे गुरुग्राम के युवक का शव बरामद 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अप्रैल 2023। अभी अभी गरुड़चट्टी पुल के पास एसडीआरएफ टीम को सर्चिंग के दौरान एक शव मिला है। परिजनों द्वारा  शव की पहचान उमेश कुमार के रूप में कर ली गई है। 

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि विगत दिवस गुरुग्राम, हरियाणा से चार दोस्त घूमने के लिए मुनिकीरेती थाना के शिवपुरी क्षेत्र में आए थे। चारों युवक यहां एक कैंप में ठहरे थे। दोपहर को घूमते हुए चारों दोस्त शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर नहाने के लिए चले गए। नहाते समय 25 वर्षीय उमेश कुमार निवासी ग्राम कलवाली, गुरुग्राम हरियाणा अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में डूब गया था। टीम ने घटनास्थल से आगे गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोर की मदद से गहरे पानी में खोजा लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था । काफी खोजबीन के बाद आज उसका शव बरामद कर लिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!