जिसका काम वही करे तो लोकतंत्र जीवंत रहेगा-शान्ति भट्ट

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अप्रैल 2023। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट का मानना है कि जिसका काम वही करे तो लोकतंत्र जीवंत रहेगा । भाजपाईयों ने अपनी सत्ता की हनक में सारे नियम कानून ताक पर रख दिए है।

उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय हर बैठक, जिला योजना हो या कोई अन्य भाजपाई कार्यकर्ता हर बैठक में जबरन घुस जाते है और सवाल जवाब करने लगते है। यदि हर बैठक में भाजपा, बजरंग दल ,RSS के कार्यकर्ताओ को ही रहना है, तो फिर जनता ने जिन्हें विधायक, सांसद, जिला पंचायत, प्रमुख, और डीपीसी सदस्य निर्वाचित किया है, तो इनका क्या काम है?

इसलिए सरकार तय करे कि कौन जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता किस किस बैठक में उपस्थिति रहेगा। या फिर प्रत्येक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता को भी आमंत्रित करे। भाजपाइयो ने यह विधि विरुद्ध परम्परा शुरू कर ठीक नही किया है, इससे जहा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचती है, वहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था भी चरमराती है।
सरकारी बैठकों में केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी कर्मचारी ही उपस्थित रहने चाहिए ।यदि कार्यकर्ताओ को ही सरकारी बैठकों में रहना है, तो निर्वाचित मंत्री, विधायक क्या कर रहे है ? कार्यकर्ता खुद सब काम कर लेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!