थाना मुनि की रेती पुलिस ने पूर्णानन्द इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अप्रैल 2023। श्री नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार पूर्णानन्द इंटर कॉलेज मुनि की रेती में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा * जागरूकता अभियान चलाया गया तथा छात्राओं को आत्मसुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें म0उ0नि0 दीपिका तिवारी द्वारा छात्राओ को आत्मरक्षा के संबंध तथा निम्न अपराधो के संबंध में जानकारी दी गई।
1- साइबर अपराध  2-नशे से होने वाले दुष्प्रभाव ,अपराध एवं उनसे रोकथाम  3- यातायात व्यवस्था, यातायात नियमों व उनसे संबंधित दण्ड,  4-नाबालिग द्वारा वाहन चलाने तथा उनके संरक्षक को भी सजा के प्रावधानों के सम्बन्ध मे जानकारी  5- महिला सम्बन्धी अपराध, 6-पोक्सो एक्ट  7-घरेलू हिंसा 8- उत्तराखंड पुलिस ऐप व गौरा शक्ति एप के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया । 

जागरूकता कार्यक्रम व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 150 छात्रायें व शिक्षक एवं शिक्षिकाये मौजूद थे। छात्राओं द्वारा उत्साह के साथ उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!