बीस सूत्री कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल को भाजपा ने किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आना टिहरी जनपद की महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनपद वासियों को ट्वीट कर बधाई देना जनपद वासियों के लिए गौरव का विषय है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश डोभाल को सॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए कही।
बीस सूत्री कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने कहा टिहरी लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं टिहरी जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल जी के द्वारा केंद्रीय व राज्य योजनोओं के लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण के फलस्वरूप तथा टिहरी जनपद के सभी माननीय विधायकगणों व जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्यों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा टीम भावना से किए गए सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि बीस सूत्री कार्यक्रम मे जनपद राज्य में प्रथम स्थान पर आया है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल, उदय सिंह रावत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र बैलवाल जिला प्रभारी शीशराम थपलियाल मीडिया प्रभारी डॉ० प्रमोद उनियाल, DCDFअध्यक्ष अनुसूया नौटियाल नगर अध्यक्ष गोपी राम चमोली पूर्व नगर अध्यक्ष विजय कठैत नई टिहरी मंडल प्रभारी कृष्णा कोठारी, प्रकाश डोभाल, सोहन चौहान,जयेंद्र पंवार, प्रभु लाल सकलानी, प्रमोद रमोला कांडीखाल मंडल अध्यक्ष ऋषि भट्ट आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!