श्री आर. के. विश्नोई, सीएमडी टीएचडीसीआईएल ने ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश: 4 मई 2023। श्री आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने आज ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन का कार्यभार संभाला । यह उपलब्धि उनके असाधारण उद्यमी कौशल, अटूट समर्पण और उल्लेखनीय नेतृत्व के फलस्वरूप है।

ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एक संगठन है जिसका उद्देश्य ब्रिक्स देशों में वाणिज्य और उद्योग को बढ़ावा देना है । ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना 2012 प्रतिष्ठित पेशेवरों और उद्यमियों के एक समूह द्वारा गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी संगठन के रूप में हुई । यह नीति आयोग के पैनल में शामिल है और यह संयुक्तराष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है।

श्री विश्नोई वर्तमान में एनएचपीसी और नीपको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं । श्री विश्नोई भारत के पावर सेक्टर में एक प्रसिद्ध अभियंता हैं जो वैश्विक क्षेत्र में भी व्यापक अंतर्राष्ट्रीय अनुभव रखते हैं। श्री विश्नोई वर्तमान में इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम की भारतीय समिति के अध्यक्ष भी हैं और बांधों की भूकम्पीय सुरक्षा की तकनिकी समिति के लिए इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम (ICOLD) में भारत का प्रतिनिधित्व भी करते हैं । आपको बता दें कि श्री विश्नोई वर्ल्ड बैंक एक्सपर्ट ग्रुप के सदस्य भी हैं ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!