महाविद्यालय में मातृभाषा प्रकोष्ठ का गठन किया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 मई 2023। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में मातृभाषा प्रकोष्ठ की संयोजक हिन्दी विभाग की प्रोफेसर कल्पना पंत से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मातृभाषा प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ.एम.एन.नौडियाल, सह संयोजक डॉ.सृजना राणा तथा सदस्य डॉ.रंजू उनियाल को नामित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों का स्थानीय भाषाओं में अनुवाद और संभावनाओं को तलाशने का निर्देश प्राप्त हुआ है। मातृभाषा में अध्ययन -अध्यापन से छात्र – छात्राओं की अध्यन में रूचि बढ़ेगी तथा मातृभाषा को प्रोत्साहन मिलेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!