Ad image

सेना का ट्रक पलटा, एक जवान की मौत दूसरा घायल 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 मई 2023। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक संख्या 15D1984 58 N अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर आज बेमर के पास हुआ। जिसमें दो ही जवान सवार थे। इनमें  एक जवान की गाड़ी के नीचे दबकर मृत्यु हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। घायल जवान को 108 के माध्यम से सुमन चिकित्सालय नरेन्द्रनगर ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!