Ad image

डेंगू रोग नियंत्रण हेतु महाविद्यालय परिसर में चलाया छिड़काव अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22मई 2023। राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में डेंगू रोग रोकथाम कार्यक्रम के तहत छिडकाव अभियान चलाया गया।

प्राचार्या डॉ शशिबाला वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय में गठित डेंगू रोग नियंत्रण समिति के संयोजक डॉ0 विबेकानन्द भट्ट एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं कक्षा कक्षों का निरीक्षण करते हुए डेंगू के रोकथाम के लिए छिड़काव अभियान चलाया गया। जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वहा साफ-सफाई एवं महाविद्यालय परिसर में दवाई का छिड़काव किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती सरिता सैनी,डॉ मुकेश सेमवाल ,डॉ विवेकानंद भट्ट, डॉ वन्दना सेमवाल, डॉ सुमिता पंवार, श्रीमती रचना राणा,रेखा नेगी, श्री अंकित सैनी, अमिता, नरेन्द्र, नरेश, राजेन्द्र, मूर्तिलाल एवं महाविद्यालय के अनेक छात्र/छात्रायें सिमरन, अंजली, प्रियंका, प्राची, रक्षा, शिवानी आदि अपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!