ऋषिकेश गंगा नदी में डूबा दिल्ली का युवक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जून 2023। दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा नदी में डूब गया। सूचना के अनुसार दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए युवक ऋषिकेश स्थित गंगा नदी में स्थित सच्चा धाम हिल्टन रैपिड पर नहा रहे थे । जिसमें दिल्ली निवासी शिवराम घोष पुत्र श्री दिवाकर चंद्र घोष नहाते समय अचानक गंगा नदी की लहरों में ओझल हो गया।

दोस्तों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी वह कहीं दिखाई नहीं दिया। दोस्तों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर जल पुलिस व एसडीआरएफ ढलवाला की टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे हुए स्थान पर सर्चिंग की गई। एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा संभावित स्थानों पर डाइविंग कर सर्च अभियान चलाया गया परंतु डूबे हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया टीम द्वारा सर्चिंग जारी है।

डूबे व्यक्ति की सूचना उसके दोस्तों ने पुलिस को दी जिस आधार पर टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक की गई, लापता व्यक्ति के परिजन भी पहुंच चुके है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!