श्री राम कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती विवाह पर झूम उठे श्रद्धालु  

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जून 2023। आज गीता भवन बौराड़ी में हो रही राम कथा के दूसरे दिन शिव विवाह में राम भक्त झूम उठे। द्वितीय दिवस की कथा में कथा वाचक श्री शोभा राम उनियाल ने बताया कि माता सती ने अभिमान वश कुंभज ऋषि से श्री राम की कथा को नहीं सुना और श्री राम पर संदेह किया। उसके बाद माता सती बिना बुलाए अपने पिता के यज्ञ में गई। भगवान शंकर का और अपना अपमान सहन नहीं कर सकी। योग अग्नि के द्वारा अपने शरीर को जलाकर भस्म कर दिया। लेकिन माता सती ने दोबारा जन्म लिया और जिसके बाद शिव पार्वती का विवाह आनंदपूर्वक संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी , शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, गीता भवन के अध्यक्ष हरि कृष्ण लांबा, मंदिर पुजारी दर्शन लाल उनियाल, अनसूया नौटियाल, सुंदर लाल उनियाल, कमल सिंह महर, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, जगदम्बा प्रसाद, सुंदर लाल उनियाल, कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, राजेन्द्र प्रसाद चमोली, नरोत्तम दत्त चमोली, देवेंद्र नोड़ियाल, जनवीर राणा, सचिब चन्द्र मोहन अरोड़ा, शिवराज सजवाण, रागनी भट्ट, अनिता कड़ियाल, सुषमा उनियाल, रीनू, सरिता देवी, उमा दत्त डागवाल, प्रदीप नंदराजोग आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!