जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने रविवारीय अवकाश का सामाजिक कार्य में प्रतिभाग कर किया सदुपयोग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जून, 2023। जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर टिहरी गढ़वाल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में 51 अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्य में अपना योगदान दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ ही उनके साथ विनम्र व्यवहार करें, इससे उनको दुःख का अनुभव कम होगा। जिलाधिकारी इससे पूर्व भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में कई अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!