Ad image

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2023। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के समर्थ नोडल अधिकारी डॉ 0एम0 एन0 नौड़ियाल द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व रा0इ0का0 देवप्रयाग, रा0इ0का0 खरसाड़ी, रा0 बालिका इ0का0 देवप्रयाग, रा0इ0का0 बनगढ़ पलेठी, रा0इ0का0 नौघर पालकोट,रा0इ0का0 बछेलीखाल, रा0इ0का0 मुन्नाखाल, रा0इ0का0 बौंठ, रा0इ0का0 हिण्डोलाखाल,रा0इ0का0 भरपूर तथा सरस्वती विद्या मन्दिर देवप्रयाग इत्यादि समस्त पोषक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों हेतु छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम से अवगत करवाने हेतु पत्र प्रेषित कर दिए गये थे।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 प्रीति कुमारी द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के सम्मुख प्रवेश में आने वाली समस्याओं का समूल निस्तारण करना तथा प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की संपूर्ण जानकारी साझा करना है। इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राओं के मध्य फैली प्रवेश संबंधी भ्रांतियां भी दूर की गयी।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रवेशार्थियों का रजिस्ट्रेशन तथा आवेदन पत्र महाविद्यालय में भरकर उपस्थित अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया समझाई गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!