बारिश शुरू होते ही ग्रामीणों के खिले चेहरे, धान की रोपाई शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 जून 2023 (डीपी उनियाल)। जनपद टिहरी में विकास खंड चम्बा के अनेक गांवों में बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों ने धान रोपाई करने की शुरुआत कर दी है ।

जहां एक ओर गांव पलायन का दंश झेल रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई गांवों में अभी लोग अपनी पुश्तैनी खेती में फसल व सब्जियां तैयार कर रहे हैं उन्हीं गांवों में फिपल्टी गांव है जहां आजकल धान रोपाई का काम चल रहा है। हालांकि धान रोपाई का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था लेकिन बारिश नहीं होने के कारण पानी की कमी से जूझ रहे थे परंतु अब बारिश होते ही ग्रामीणों में खुशी है । यहां पर सभी लोग मिल जुलकर रोपाई का काम सम्पन्न करते हैं इससे आपसी सहयोग और भाई चारा भी बना रहता है।

गांव के गढ़वाली कवि कैलाश उनियाल ने बताया कि गांव के लोग पुरानी परंपरा को आज भी निभा रहे हैं उन्होंने कहा कि जो लोग रोजगार के लिए गांव से बाहर भी हैं वह भी गांव में आ कर खेती बाड़ी करने में सहयोग करते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!