ईद अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जून 2023। आज इस्लामिक कैलेंडर की 10 तारीख को ईदुल-अजहा का त्यौहार बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। ठीक 9: 00 बजे बौराड़ी ईदगाह में ईद की नमाज़ इमाम मौलाना मोहम्मद असजद ने अदा करवाई ।

इस अवसर पर मौलाना असजद ने कहा की हजरत इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल को बहुत प्यार करते थे। एक दिन हजरत इब्राहिम को ख्वाब आया कि अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान कीजिए। ये अल्लाह का हुक्म था और हजरत इब्राहिम ने अपने प्यारे बेटे को कुर्बान करने का फैसला लिया।
हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म को पूरा करते हुऐ अपने बेटे इस्माइल की गर्दन पर छुरी रखी लेकिन इस्माइल की जगह अल्लाह के हुक्म से एक बकरा आ गया.जब हजरत इब्राहिम ने देखा तो उनके बेटे इस्माइल सही-सलामत खड़े थे। कहा जाता है कि ये महज एक इम्तेहान था और हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे। इस तरह जानवरों की कुर्बानी की यह परंपरा शुरू हुई। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की,अमनो सुकून की दुवा की इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सचिव मुशर्रफ अली ने कहा की ईद उल अजहा का यह त्योहार सुन्नते इब्राहिम की पैरवी का त्योहार है।
ईद भाई चारे व आपसी मेल का तयौहार है ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढाने और नफरत को मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन एवम पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।
ईद की नमाज़ के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

ईदगाह में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष रोशन बेग,मुनव्वर हसन,हाजी महमूद हसन, शकील अहमद नफीस खान जामा मस्जिद फैज ए आम के सदर अब्दुल इरशाद, अब्दुल सलाम, अब्दुल वकार,मुश्ताक़ बेग,फरीद खान,असद आलम,सरताज अली,साजिद रहमान,मो प्रवेज,आदि सेकड़ो लोग मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!