Ad image

टिहरी के राज्य निर्माण आंदोलनकारी देहरादून कूच करेगें

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई 2023। आज नई टिहरी में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच की महत्वपूर्ण बैठक निम्नाकित प्रस्ताओं के साथ सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद भट्ट जी ने निम्न प्रस्ताव पेश किए जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया:
प्रस्ताव:
1: सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण का विधेयक सरकार लागू करे।
2: राज्य आंदोलनकारियों को राज्य गठन सैनानी के रुप में घोषित किया जाय।
3: राज्य आंदोलनकारियों को प्रतिमाह 210000/(इक्कीस हजार रुपए) की पेंशन राशि स्वीकृत की जाय।
4: जिन चिन्हित राज्य आंदोलकारियो को पूर्व में पेंशन सम्मान राशि दी गई थीं, और बाद में वे नौकरी लग गए, उनसे पुरानी वसूली न की जाय।
उपरोक्त प्रस्तावो पर आज दिनांक 10:07:2023 को “सयुंक्त राज्य आंदोलनकारी मंच देहरादून “के बैनर तले पुरे प्रदेश के राज्य आंदोलनकारी मुख्य्मंत्री आवास कूच करेगें, और इन सभी प्रस्तावो को संयुक्त ज्ञापन में मुख्य्मंत्री जी को दिया जायेगा।
आज की इस बैठक में श्री ज्योति प्रसाद भट्ट, श्री किशन सिंह रावत, श्री जयप्रकाश पांडे, श्री मुशर्रफ अली, श्री देवेंद्र नौडियाल, श्री शांति प्रसाद भट्ट, श्री बिक्रम सिंह कठैत, श्री हरैंद्र सिंह तोपवाल उपस्थित आदि रहें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!