Ad image

यहां पुजारी ने ही कर दी छेड़छाड़, गिरफ्तार

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 10 जुलाई 2023। देवभूमि उत्तराखंड के एक मंदिर से शर्मनाक खबर आई है। चुक्खूवाला शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई एक किशोरी से मन्दिर के पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी है। पुजारी ने किशोरी के गाल पर भी काटा। किशोरी के हल्ला मचाने पर लोगों ने पुजारी की खूब धुनाई की और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद स्थानीय लोग धारा चौकी पर जमा हो गए। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र प्रसाद को गिरफतार किया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस शर्मनाक घटना ने देवभूमि को कलंकित किया है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!