शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जुलाई 2023।  उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र का पहला सोमवार आज है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी है। भगवान सत्येश्वर महादेव, खांडखाला, देवलसारी महादेव, कोटेश्वर महादेव, जसपुर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भीड़ के चलते रौनक देखते ही बन रही है। 

सत्येश्वर महादेव मंदिर बौराड़ी

नई टिहरी समेत जनपद के तमाम मंदिरों में श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक शुरू हो गया है। सत्येश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने बताया कि मन्दिर परिसर को रविवार को ही सजाया गया था और आज सुबह चार बजे भगवान का चंदन, दूध, गंगाजल, पुष्प अभिषेक के बाद साढ़े चार बजे कपाट भक्तों के लिए खोला गया। सुबह से ही भक्तों की कतार देखने को मिल रही है।श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल, दूध, दही, शहद, मिश्री, भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि से भोले शंकर का पूजन और जलाभिषेक किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!