Ad image

मानव समूह द्वारा बृक्षा रोपण कर वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा ही हरेला पर्व है- के.एन. गोस्वामी, एसडीएम घनसाली

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

शिवालयों में रही भक्तों की भीड़

टिहरी गढ़वाल 17 जुलाई 2023। लोकेंद्र जोशी। आज पूरे भिलंगना प्रखण्ड में हरेला पर्व एवम श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर मन्दिरों में जगह जगह धूम रही। क्षेत्र के शिवालयों में जंहा बेल पत्र के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ तो वहीं आम जनमानस द्वारा धरती पर बड़ी संख्या में बृक्षा रोपण किया। यदि रोपे गए पेड़ पौधों की देखभाल हुई तो धरती पर पर्यावरण संकट निपटने में काफी सफलता मिलेगी।


जहां लोग पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार के ब्रत रख कर शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं,तो वहीं सरकारी महकमे से जुड़े प्रबुद्ध जनों,एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं के द्वारा जन भागीदारी से जगह जगह बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगा गए और जागरुकता रैली भी निकली गयी।

मानव समूह के द्वारा बन एवं पर्यावरण की सुरक्षा करना ही हरेला पर्व है। यह बात तहसील परिसर में बृक्षा रोपण करते हुए उप जिलाधिकारी के. एन. गोस्वामी ने कही। विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गढ़वाल क्षेत्र में हरेला पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है।
हरेला पर्व के अवसर पर तहसील परिसर घनसाली में उप जिलाधिकारी घनसाली के.एन.गोस्वामी एवं तहसीलदार महेशा शाह के द्वारा बार एसोसिएशन तहसील कर्मियों के साथ मिल कर तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के एक दर्जन से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया ।

इस अवसर उप जिलाधिकारी घनसाली के.एन.गोस्वामी ने कहा कि उतराखंड में हरेला पर्व अनादि काल से मनाया जाता आ रहा है। जोकि मानव जीवन के लिए स्वछ पर्यावरण की दृष्टि से जरूरी है। गोस्वामी ने कहा ग्लोबल वर्मिंग से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और ग्लेशियर तेजी से पिघल रहें है,बढ़ते तापमान के कारण देश और दुनिया के वैज्ञानिक चिंतित हैं। जिसका रोकने का एक मात्र उपाय अधिक प्लांटेशन/ बृक्षारौपण किया जाना चाहिए जिससे बन एवं पर्यारण की बढ़ौतरी के साथ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इस क्षेत्र में अनादि काल से उतराखंड राज्य के नागरिक जागरूक है,जिनके द्वारा पेड़ पौधे लगा कर बन एवं पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि में त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। इस उतराखंड सरकार के द्वारा राजकीय अवकाश भी घोषित किया गया है। गोस्वामी ने समस्त क्षेत्र वासियों को हरेला पर्व के साथ पवित्र श्रवण मास की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर तहसीलादार महेश शाह ने जनता से अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं वनों की आग से सुरक्षा करने की अपील की। उन्होंने जन सहभागिता से ही पर्यावरण की सुरक्षा की जानी सम्भव है। तभी मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है।
हरेला पर्व का उत्सव पूरे घनसाली और बालगंगा तहसील के अंतर्गत विभिन्न विभागों और शैक्षणिक संस्थानों में जगह जगह वृक्षा रोपण किया गया और मंदिरों में खास कर शिवालयों में सुबह से श्रधालुओं द्वारा जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गयी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!